उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा में Technical Assistant के 2059 पदों पर भर्ती : अंतिम तिथि 23/08/2018

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा में Technical Assistant के 2059 पदों पर भर्ती : अंतिम तिथि 23/08/2018

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा में Technical Assistant के 2059 पदों पर भर्ती : अंतिम तिथि 23/08/2018

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा आयोग के विज्ञापन संख्या 03-परीक्षा/2018 के अंतर्गत निदेशक कृषि, उत्तर प्रदेश के नियंत्रणाधीन अधीनस्थ कृषि सेवा वर्ग-3 प्राविधिक सहायक ग्रुप -सी (Subordinate Agriculture Service Class 3 Technical Assistant C) के रिक्त कुल 2059 पदों पर सामान्य चयन प्रतियोगिता परीक्षा 2018 के माध्यम से चयन हेतु भारत के नागरिकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं।

पद का नाम: प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी (Technical Assistant Group-C)
पद की संख्या: 2059 पद
शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त संस्था या भारत  में विधि द्वारा स्थापित किसी विश्वविद्यालय से कृषि में स्नातक की उपाधि।
वेतनमान: Rs.5200-20200/-
ग्रेड पे: Rs.2400/-

आयु सीमा: 21 से 40 वर्ष (01 जुलाई 2018 के अनुसार)

आवेदन शुल्क: आवेदन हेतु अभ्यर्थियों को  श्रेणीवार निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का Rs.160/- और ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क Rs.25/- अर्थात कुल 185/- रूपये का भुगतान करना होगा। अनुसूचित जाति और जनजाति अभ्यर्थियों को  आवेदन शुल्क Rs.70/- और ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क Rs.25/- अर्थात कुल 95/-  रूपये का भुगतान करना होगा। विकलांग अभ्यर्थियों को  केवल ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क Rs.25/- का भुगतान करना होगा। इस शुल्क का भुगतान  केवल SBI ई-चालान/नेट बैंकिंग/डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ही होगा।

आवेदन कैसे करें: इस पद का आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया को पांच  भागों में विभक्त किया गया है-
1. कैंडिडेट्स रजिस्ट्रेशन 
2. फोटो और हस्ताक्षर अपलोड
3. फॉर्म के शेष विवरण का भरा जाना
4. फीस का भुगतान और आवेदन फॉर्म को सबमिट करना
5. फॉर्म का प्रिंट आउट लेना
अभ्यर्थी द्वारा आयोग की वेबसाइट http://upsssc.gov.in पर ऑल नोटीफ़िकेशन पर क्लिक करने पर online Advertisement स्वतः प्रदर्शित होगा। अभ्यर्थी उक्त विज्ञापन को सावधानीपूर्वक पढ़ें और भली भांति  समझ  ले कि ये विज्ञापित पदों हेतु वांछित योग्यता रखते हैं। तदोपरांत आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया प्रारम्भ करें।


0 Comments: