झारखण्ड लोक सेवा आयोग संयुक्त असैनिक सेवा (बैकलॉग) प्रतियोगिता परीक्षा 2017
अंतिम तिथि 19/01/2018
विज्ञापन संख्या: 27/2017
झारखण्ड सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा अधियाचित राजपत्रित पदों के लिए
झारखण्ड राज्य के अनुसूचित जनजाति, अत्यंत पिछड़ा वर्ग एवं पिछड़ा वर्ग के
अर्हताधारियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं।
पदों का विवरण:
1.
पद का नाम:
संयुक्त असैनिक सेवा (बैकलॉग) प्रतियोगिता परीक्षा
पद की संख्या:
10 पद
वेतनमान:
Rs.9300-34800/-
शैक्षणिक योग्यता:
ऑनलाइन आवेदन भरने की तिथि को आवेदक को केंद्र अथवा राज्य सरकार द्वारा
स्थापित संस्था/मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी संकाय में कम से कम
स्नातक अथवा समकक्ष परीक्षाओं में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
आयु सीमा:
विज्ञापन के अनुसार
चयन प्रक्रिया:
अभ्यर्थियों का चयन तीन चरणों में होने वाले परीक्षाओं के परिणामस्वरूप होगा ।
सर्वप्रथम प्रारंभिक परीक्षा उसके पश्चात् मुख्य परीक्षा और अंत में
व्यक्तित्व परिक्षण के आधार पर चयन होगा ।
परीक्षा शुल्क:
झारखण्ड राज्य के पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए
परीक्षा शुल्क रु-600/- + बैंक चार्ज तथा अनुसूचित जनजाति के लिए परीक्षा
शुल्क रु-150/- + बैंक चार्ज मात्र है। यह शुल्क क्रेडिट कार्ड/डेबिट
कार्ड/इन्टरनेट बैंकिंग/चालान के माध्यम से SBI Collect पर स्वीकार किये
जायेंगे।
ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि:
05/12/2017
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि:
19/01/2018
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि:
22/01/2018
हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि:
29/01/2018

0 Comments: