BPSC बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (CDPO)-परीक्षा योजना डाउनलोड पीडीएफ
बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (CDPO) के पद पर नियुक्ति हेतु बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा त्रि-स्तरीय परीक्षा ली जाएगी-
1. प्रारम्भिक परीक्षा,
2. मुख्य परीक्षा तथा
3. साक्षात्कार
प्रारम्भिक परीक्षा
प्रारम्भिक परीक्षा में 150 अंकों का सामान्य ज्ञान का एक पत्र होगा जिसमें प्रश्नों की प्रकृति वस्तुनिष्ठ होगी। परीक्षा की अवधि 2 घंटों की होगी।
प्रारम्भिक परीक्षा में सामान्य विज्ञान, राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाएं, भारत का इतिहास तथा बिहार के इतिहास की प्रमुख विशेषताएं, सामान्य भूगोल, बिहार के प्रमुख भौगोलिक प्रभाग तथा यहां की महत्वपूर्ण नदियां, भारत की राज्य व्यवस्था और आर्थिक व्यवस्था, आजादी के पश्चात बिहार की अर्थव्यवस्था के प्रमुख परिवर्तन, भारत का राष्ट्रीय आंदोलन तथा इसमें बिहार का योगदान एवं सामान्य मानसिक योग्यता को जांचने वाले प्रश्न होंगे।
मुख्य परीक्षा
मुख्य परीक्षा में निम्न विवरणानुसार तीन पत्र अनिवार्य विषयों के होंगे तथा एक पत्र वैकल्पिक विषय के होंगे-
अनिवार्य विषय
1. सामान्य हिन्दी 100 अंक अवधि- तीन घंटे
2. सामान्य अध्ययन पत्र-1 300 अंक अवधि- तीन घंटे
3. सामान्य अध्ययन पत्र-2 300 अंक अवधि- तीन घंटे
वैकल्पिक विषय
1. गृह विज्ञान
2. मनोविज्ञान इनमें से किसी
3. समाजशास्त्र एवं एक विषय का चयन 300 अंक अवधि- तीन घंटे
4. श्रम एवं समाज कल्याण
प्रारम्भिक परीक्षा हेतु आवेदन करते समय ही मुख्य परीक्षा के लिए अपनी इच्छानुसार उपरोक्त वैकल्पिक विषयों में से एक विषय का चयन करना अनिवार्य होगा । एक बार वैकल्पिक विषय के चयन के बाद उसमें किसी प्रकार का बदलाव मान्य नहीं होगा। वैकल्पिक विषयों का मानक लगभग वही होगा, जो पटना विश्वविद्यालय के तीन वर्षीय आनर्स परीक्षा का है।
साक्षात्कार
मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को साक्षात्कार हेतु आमंत्रित किया जायेगा। यह 120 अंकों का होगा।

0 Comments: