भारत के राष्ट्रपति
भारत के 14वें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद होंगे। राष्ट्रपति चुनाव में सत्तारूढ़ एनडीए के उम्मीदवार श्री रामनाथ कोविंद ने विपक्ष की उम्मीदवार मीरा कुमार को तीन लाख चौंतीस हजार सात सौ तीस वोट से पराजित किया। रामनाथ कोविंद इस पद पर पहुचने वाले भाजपा के पहले सदस्य हैं।
भारत के राष्ट्रपति भारत के प्रथम नागरिक होते हैं। वे राष्ट्राध्यक्ष / देश का संवैधानिक प्रधान होने के साथ—साथ सशस्त्र सेनाओं के सर्वोच्च कमांडर भी होते हैं।
राष्ट्रपति के पद का कार्यकाल 5 वर्षों का होता है।
राष्ट्रपति के पद के लिए वांछित योग्यताएं
1. वह भारत का नागरिक होना चाहिए
2. 35 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुका हो
3. लोकसभा का सदस्य निर्वाचित किये जाने योग्य हो तथा
4. निर्वाचन के समय किसी लाभ के पद पर न हो।
राष्ट्रपति का निर्वाचन एकल संक्रमणीय मत पद्धति के अंतर्गत समानुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के द्वारा किया जाता है। इस चुनाव के निर्वाचक मण्डल में राज्यसभा, लोकसभा और राज्यों की विधान सभाओं के निर्वाचित सदस्य सम्मिलित होते हैं।
एक ही व्यक्ति जितनी बार चाहे राष्ट्रपति के पद पर निर्वाचित हो सकता है।
भारत के राष्ट्रपतियों की सूची
क्रं सं०
|
नाम
|
कार्यकाल
|
| 1 | डॉ॰ राजेंद्र प्रसाद | 26.01.1950-13.05.1962 |
| 2 | डॉ॰ सर्वपल्ली राधाकृष्णन | 13.05.1962-13.05.1967 |
| 3 | ज़ाकिर हुसैन | 13.05.1967-03.05-1969 |
| # | वराहगिरि वेंकट गिरि | 03.05.1969-20.07.1969 |
| # | मुहम्मद हिदायतुल्लाह | 20.07.1969-24.08.1969 |
| 4 | वराहगिरि वेंकट गिरि | 24.08.1969-24.08.1974 |
| 5 | फ़ख़रुद्दीन अली अहमद | 24.08.1974-11.02.1977 |
| # | बासप्पा दनप्पा जत्ती | 11.02.1977-25.07.1977 |
| 6 | नीलम संजीव रेड्डी | 25.07.1977-25.07.1982 |
| 7 | ज्ञानी जैल सिंह | 25.07.1982-25.07.1987 |
| 8 | रामास्वामी वेंकटरमण | 25.07.1987-25.07.1992 |
| 9 | शंकरदयाल शर्मा | 25.07.1992-25.07.1997 |
| 10 | के. आर. नारायणन | 25.07.1997-25.07.2002 |
| 11 | ऐ. पी. जे. अब्दुल कलाम | 25.07.2002-25.07.2007 |
| 12 | प्रतिभा पाटिल | 25.07.2007-25.07.2012 |
| 13 | प्रणब मुखर्जी | 25.07.2012-अब तक |
#कार्यवाहक राष्ट्रपति
