एसएससी ने संयुक्त उच्च माध्यमिक स्तर (CHSL) परीक्षा 2015 के टाइपिंग टेस्ट के बाद फाइनल रिजल्ट प्रकाशित किया
कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त उच्च माध्यमिक स्तर (10 + 2) परीक्षा के तहत डाक सहायक / शॉर्टिंग सहायक, डाटा एंट्री ऑपरेटर और एलडीसी का परिणाम घोषित किया। एसएससी डाक सहायक / शॉर्टिंग सहायक, डाटा एंट्री ऑपरेटर और एलडीसी के पद के लिए दस्तावेज़ सत्यापन के लिए योग्य उम्मीदवारों की सूची अपलोड की है। कर्मचारी चयन आयोग ने सीएचएसएल (10 + 2) परीक्षा के टाइपिंग परीक्षा परिणाम घोषित किया अब चयनित उम्मीदवारों को इन पदों के लिए दस्तावेज सत्यापन करना है।
CHSL (10+2) परीक्षा का अंतिम परिणाम देखने के लिए मुख्य चरण:
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट www.ssc.nic.in पर जाएं।
- रिजल्ट मेनू पर क्लिक करें।
- CHSL मेनू पर क्लिक करें।
- संयुक्त उच्च माध्यमिक स्तर 10 + 2 परीक्षा के पोस्टल असिस्टेंट/शोर्टिंग असिस्टेंट, एलडीसी और डीईओ पद के परिणाम के लिए दस्तावेज़ सत्यापन के लिए उम्मीदवारों की सूची पर क्लिक करें।
