राजस्थान पीएससी ने कॉलेज एजुकेशन डिपार्टमेंट के अर्थशास्त्र के प्रोफेसर का इंटरव्यू लेटर प्रकाशित किया
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने कॉलेज एजुकेशन डिपार्टमेंट में अर्थशास्त्र के पद की बहाली के लिए इंटरव्यू लेटर प्रकाशित किया है। जो अभ्यर्थी इस इंटरव्यू के योग्य हैं वो इस वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना इंटरव्यू लेटर डाउनलोड कर सकते हैं।
राजस्थान राज्य के गठन के समय कुल 22 प्रांतों में से मात्र 3 प्रांत-जयपुर, जोधपुर एवं बीकानेर में ही लोक सेवा आयोग कार्यरत थे । रियासतों के एकीकरण के बाद गठित राजस्थान राज्य के तत्कालीन प्रबंधन ने 16 अगस्त, 1949 को एक अध्यादेश के अधीन राजस्थान लोक सेवा आयोग की स्थापना की । इस अध्यादेश का प्रकाशन राजस्थान के राजपत्र में 20 अगस्त 1949 को हुआ और इसी तिथी से अध्यादेश प्रभाव में आया । इस अध्यादेश के द्वारा राज्य में कार्यरत अन्य लोक सेवा आयोग एवं लोक सेवा आयोग की तरह कार्यरत अन्य संस्थाऐं बंद कर दी गयी । अध्यादेश में आयोग के गठन, कर्मचारीगण एवं आयोग के कार्यो संबधित नियम भी तय किये गये ।
